Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: विकास और प्रशासनिक सुधारों पर बड़ा फोकस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल चार अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों को ब्रीफिंग दी और फैसलों की जानकारी दी।

बैठक में प्रदेश के मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर भी चर्चा की गई। सरकार की योजना है कि चारधाम के साथ-साथ राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों को भी धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। पर्यटन विभाग ने जानकारी दी कि रुद्रप्रयाग जिले में स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

इसके अलावा, अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर मंदिर में जहां पिछले साल करीब 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं इस साल अब तक 6 लाख से अधिक दर्शनार्थी आ चुके हैं। उत्तरकाशी जिले के साल्ड गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है।

कैबिनेट के चार प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

1. उप निबंधक (ऑडिट) का नया पद सृजित: कोऑपरेटिव सोसायटियों का ऑडिट करने के लिए उप निबंधक ऑडिट का एक नया पद सृजित करने को मंजूरी मिली। यह पद अगले पांच वर्षों के लिए रहेगा।


2. बदरीनाथ धाम में आईएसबीटी की दीवार पर आर्टवर्क की अनुमति: धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए बदरीनाथ धाम स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) की दीवार पर आर्टवर्क कार्य को मंजूरी दी गई है।


3. `गंगा गाय योजना` और अनुसूचित जाति पशुपालन योजना का विलय: अनुसूचित जाति वर्ग को मिलने वाली 90% सब्सिडी और सामान्य वर्ग को दी जाने वाली `गंगा गाय योजना` को अब एकीकृत कर दिया गया है, जिससे योजनाओं का संचालन और अधिक प्रभावी होगा।


4. पशुधन प्रसार अधिकारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाई: पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 429 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए उनकी ट्रेनिंग अवधि को दो साल से घटाकर एक साल कर दिया गया है।



सरकार का मानना है कि इन निर्णयों से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, पशुपालन और प्रशासनिक दक्षता को मजबूती मिलेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us