राष्ट्रीय खेल: महिला स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी पहल
उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का एक अनूठा मंच बनेंगे। इस आयोजन के तहत महिला खिलाड़ियों को मिलने वाली वेलकम किट में पीसेफ सेनेटरी नैपकिन, सैनिटाइजर, और बायोडिग्रेडेबल टैम्पोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने रेडक्लिफ हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड (आरएचपीएल) के साथ समझौता किया है।
ब्रांड के 10,000 सेनेटरी नैपकिन के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें से 5,300 पैकेट महिला खिलाड़ियों के लिए होंगे। शेष पैकेट आयोजन स्थल पर कंपनी के स्टॉल में जरूरतमंद महिला मेहमानों के लिए रखे जाएंगे। वेलकम किट में टॉयलेट सीट सैनिटाइजर और बायोडिग्रेडेबल टैम्पोन भी शामिल होंगे।
खेल आयोजन के दौरान महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर आरएचपीएल के स्टॉल पर महिला वॉलंटियर भी तैनात रहेंगी, जो खिलाड़ियों और मेहमानों की मदद करेंगी।
38वें राष्ट्रीय खेलों को सिर्फ खेल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रखा गया है। आयोजन को सामाजिक संदेशों के प्रसार का माध्यम बनाने की भी योजना है। खेल विभाग ने सुनिश्चित किया है कि यह आयोजन महिला स्वास्थ्य और जागरूकता जैसे मुद्दों पर देशव्यापी प्रभाव डाले।
यह पहल न केवल खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान करेगी बल्कि महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जागरूकता का एक बड़ा मंच भी बनेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
25 Years on the Run: Uttarakhand STF Nabs ₹2 Lakh Bounty Murder Accused
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

Leave A Reply