Date Filter

Uttarakhand

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल सैंजी में योग शिविर का आयोजन

पौड़ी गढ़वाल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मानव सेवा समिति द्वारा सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल सैंजी, पौड़ी गढ़वाल में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय छात्रों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रा.इं.का. जगतेश्वर के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे। उन्होंने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निरंतर योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार होता है। योग न केवल मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत करता है, बल्कि लचीलापन, एकाग्रता और तनाव प्रबंधन में भी मदद करता है।

संस्था के सचिव श्री एस. पी. खंकरियाल ने योग की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पृष्ठभूमि पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे आज विश्वभर में स्वास्थ्य और मानसिक शांति के साधन के रूप में अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योग की विभिन्न विधाएं भले ही अलग हों, लेकिन सभी का मूल उद्देश्य शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करना है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री गणेश भट्ट ने भी उपस्थित जनसमूह को योग के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया और इसके सामाजिक महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर छात्रों को योग, आसन और अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने संस्था द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सेवाभाव और प्रयासों की सराहना की।

इस योग शिविर में श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी, श्री राजेंद्र सिंह रौथाण, पूर्व प्रधान श्री मनोज कुमार, विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती गीता भंडारी, अध्यापक श्री नवीन पोखरियाल, अध्यापिका श्रीमती रेखा भंडारी, श्रीमती निर्मला खंकरियाल, श्री अरविंद कुमार, श्रीमती बसंती देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जीवन में संतुलन को बढ़ावा देना रहा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us