गैरसैंण से मुख्यमंत्री का ऐलान: उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस का केंद्र
गैरसैंण/भराड़ीसैंण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर से राज्य की पहली "योग नीति 2025" का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने "हर घर योग, हर जन निरोग" का संदेश देते हुए उत्तराखंड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण और 8 देशों के प्रतिनिधियों के साथ सामूहिक योग किया। कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। इस अवसर पर उन्होंने योग पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया और "एक वृक्ष, योग के नाम" कार्यक्रम के तहत सेब का पौधा भी रोपा।
स्पिरिचुअल ज़ोन और योग नगरों की घोषणा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन स्थापित किए जाएंगे। साथ ही दो नए नगर बसाए जाएंगे जो योग, आयुर्वेद और अध्यात्म के अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनेंगे।
योग नीति के लाभ
योग व ध्यान केंद्रों को 20 लाख तक की सब्सिडी
शोध कार्यों को 10 लाख तक का अनुदान
2030 तक 5 नए योग हब
2026 तक सभी आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटरों में योग सेवाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन है, बल्कि मानसिक संतुलन और वैश्विक एकता का भी माध्यम है।
पलायन रोकने पर फोकस
राज्य सरकार ने रोजगार सृजन और पलायन रोकने के लिए स्ट्रैटेजिक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार उपलब्ध कराना है।
छात्रों और विदेशी प्रतिनिधियों से संवाद
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पहले छात्रों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में मैक्सिको, नेपाल, फिजी, श्रीलंका, रूस समेत 8 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने सामूहिक योग कर आयोजन को वैश्विक पहचान दी।
मुख्य बिंदु:
योग नीति 2025 लॉन्च
दो योग नगर और दो स्पिरिचुअल ज़ोन की घोषणा
विदेशी प्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास
पलायन रोकने और स्थानीय रोजगार पर फोकस
उत्तराखंड वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनने की ओर अग्रसर।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply