कांवड़ यात्रा से पहले सीएम धामी के सख्त निर्देश, लाठी-डंडों पर रोक
देहरादून: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अराजकता या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम धामी ने कांवड़ यात्रियों को लाठी, डंडा और नुकीली वस्तुएं लेकर चलने से रोकने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाने को कहा है। साथ ही उन्होंने शराब, मांस और नशे के पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और उसका सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर संचालकों, होटल-धर्मशालाओं में ठहरने वाले यात्रियों, वालंटियर्स और स्टाफ का पूर्ण सत्यापन अनिवार्य होगा। उन्होंने संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए एटीएस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर सीएम ने विशेष योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने एक्स-रे स्कैनर, फायर टेंडर, अग्निशमन यंत्रों और एंबुलेंस की व्यवस्था सभी प्रमुख स्थलों पर सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए निगरानी बढ़ाने की बात भी कही गई।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सीएम धामी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने महिला घाट और धर्मशालाओं में विशेष प्रबंध करने को कहा। सादे कपड़ों में महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का भी आदेश दिया गया है।
यात्रा मार्गों पर तेज आवाज वाले डीजे, लाउडस्पीकर आदि का उपयोग केवल नियमों के अनुसार ही किया जाएगा। साथ ही "क्या करें और क्या न करें" की जानकारी कांवड़ियों को व्यापक स्तर पर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और फर्जी पोस्ट को तुरंत हटाने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा, अंतरराज्यीय समन्वय को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया ताकि समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके।
कुल मिलाकर, इस बार की कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार बेहद सतर्क और सक्रिय नजर आ रही है। प्रशासन यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी में जुट गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रुद्रप्रयाग बस हादसा: 12 दिन बाद भी 5 यात्री लापता
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply