रुद्रप्रयाग बस हादसा: 12 दिन बाद भी 5 यात्री लापता
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास हुए दर्दनाक बस हादसे को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक अलकनंदा नदी में लापता हुए पांच यात्रियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
यह हादसा 26 जून को हुआ था, जब ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही एक प्राइवेट टूरिस्ट बस घोलतीर के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद लापता हुए दस यात्रियों में से पांच के शव बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन शेष पांच यात्री अब भी लापता हैं।
पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। ड्रोन कैमरे, राफ्टिंग बोट और गोताखोरों की मदद ली जा रही है, लेकिन नदी की तेज धारा और जलस्तर में वृद्धि के चलते अभियान को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
लापता यात्रियों के परिजन घटनास्थल के पास डेरा डाले हुए हैं। वे हर दिन किसी उम्मीद के साथ वहां पहुंचते हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने जानकारी दी कि सर्च अभियान लगातार जारी है, लेकिन बढ़ता जलस्तर अभियान को बाधित कर रहा है। फिर भी प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Centre Sanctions ₹3800 Crore for Uttarakhand Farming
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply