उत्तराखंड में बुजुर्गों की देखरेख के लिए गाँव-गाँव पहुंचेगी पुलिस
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए जिलाधिकारियों और पुलिस को निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव प्रकाश चंद ने आदेश जारी करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का ससमय लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वे हर माह गांवों में जाकर बुजुर्गों का हालचाल लें और जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराएं। राज्य के कई गांवों में पलायन के चलते बुजुर्ग ही अधिकतर रह गए हैं, जिन्हें इलाज और जरूरी सेवाओं के लिए कठिनाई झेलनी पड़ती है।
सरकार ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम, 2007 और कल्याण नियमावली, 2011 के तहत कार्रवाई को भी प्रभावी बनाने पर ज़ोर दिया है। उपेक्षा की स्थिति में बच्चों या उत्तराधिकारियों पर 5000 रुपये जुर्माना या तीन माह की जेल का प्रावधान है।
प्रशासन को वृद्धजन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल बुजुर्गों की सुरक्षा के साथ-साथ राज्य की सामाजिक संरचना को भी मजबूती देगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Empowering Women 2025: A Movement of Change
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply