Date Filter

Uttarakhand

चमोली में डैम साइट पर लैंडस्लाइड, 12 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के हेलंग क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन डैम साइट पर अचानक पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। इस भीषण भूस्खलन में अब तक 12 मजदूरों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

घटना के समय साइट पर करीब 300 मजदूर मौजूद थे, जिनमें से लगभग 70 मजदूर उस स्थान पर काम कर रहे थे जहां पहाड़ गिरा। मलबा गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सतर्कता के चलते कई मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि 12 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से 4 का इलाज टीएचडीसी अस्पताल में चल रहा है। 2 गंभीर घायलों को पीपलकोटी के स्वामी विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है।

घटना स्थल अलकनंदा नदी के पास स्थित है, जहां इन दिनों डाइवर्जन टनल के माध्यम से नदी की धारा मोड़ी गई है। प्रशासन राहत-बचाव कार्य में तेजी से जुटा हुआ है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह हादसा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लैंडस्लाइड के लगातार बढ़ते खतरे को रेखांकित करता है, खासकर निर्माण कार्यों के दौरान सावधानी की आवश्यकता को।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us