उत्तराखंड में मॉक ड्रिल, कल सभी मोबाइल पर आएगा टेस्ट अलर्ट
देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के लिए राज्यभर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए सभी मोबाइल फोन पर एक परीक्षण अलर्ट भेजा जाएगा।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने लोगों से अपील की है कि इसे केवल टेस्ट संदेश समझें और घबराएं नहीं। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन सूचना प्रणाली की कार्यक्षमता जांचना है, ताकि आपदा के समय चेतावनी समय पर लोगों तक पहुंच सके।
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार, यह परीक्षण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया जा रहा है। इसके जरिए अलर्ट की पहुंच, गति और सटीकता का आकलन होगा।
अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में वास्तविक अलर्ट जारी होने पर उन्हें गंभीरता से लेना और दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
क्या होगा संदेश में
मोबाइल पर आने वाला संदेश स्वदेशी तकनीक आधारित आपदा चेतावनी सेवा से जुड़ा होगा और स्पष्ट करेगा कि यह केवल एक परीक्षण है, जिस पर किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Global Gathering Marks Three Timeless Legacies at Heartfulness HQ
Latest Newst
-
सेलाकुई के बाद देहरादून में भी श्रमिक प्रदर्शन, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू
-
पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
-
Uttarakhand launches URCMS portal for online ration card services
-
टूरिज्म हब देहरादून में होमस्टे योजना का ‘मिसयूज’, 96 रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द
-
CBI Arrests NEET Paper Leak Mastermind from Pune
-
उत्तराखंड में जनगणना का 70% काम पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम
-
उत्तराखंड में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कई जिलों में तीन रुपए तक बढ़े दाम
-
उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में SIR अभियान शुरू, 8 जून से होगा घर-घर सर्वे
-
LUCC घोटाले पर डॉ. धन सिंह रावत का सख्त संदेश, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
-
चंपावत कथित गैंगरेप केस में साजिश का खुलासा, कांग्रेस नेता समेत 2 और गिरफ्तार
-
ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त, उत्तराखंड में लागू होगा ‘नो व्हीकल डे’ और वर्क फ्रॉम होम
-
800 करोड़ के LUCC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
-
CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
-
SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
-
CM Dhami urges people to save energy, support local products
-
पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
-
उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
-
‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
-
चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

Leave A Reply