Date Filter

Uttarakhand

चमोली में फटा बादल: तबाही से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत कार्य जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के बादल फटने से भारी तबाही मची। अचानक आई बाढ़ और मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो से तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। कई घर, दुकानें और वाहन मलबे में दब गए हैं।

जानकारी के अनुसार, थराली तहसील क्षेत्र और आसपास के गांवों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। थराली बाजार, तहसील कार्यालय परिसर और एसडीएम आवास में पानी और मलबा घुस गया। सगवाड़ा गांव में एक युवती मलबे में दब गई, वहीं चेपड़ों क्षेत्र में भी दुकानों और वाहनों को भारी क्षति पहुंची है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। SDRF, NDRF, पुलिस और सेना की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुट गई हैं। थराली–ग्वालदम और थराली–सगवाड़ा मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत शिविर स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख जताया और प्रशासन को त्वरित राहत कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी और स्थिति पर उनकी सीधी निगरानी बनी हुई है।

चमोली जिले में लगातार बारिश और मलबे के चलते हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। कई गांवों का संपर्क कट गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं और पूरी तरह सतर्क रहें।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us