पौड़ी में आपदा प्रभावितों को 5-5 लाख की सहायता राशि वितरित
पौड़ी गढ़वाल: जिला पौड़ी गढ़वाल में आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप राहत राशि वितरित कर दी गई है। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के स्वामियों और मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने 26 अगस्त को घोषणा की थी कि धराली और थराली के साथ-साथ पौड़ी में भी आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके तहत सहायता राशि का एक हिस्सा एसडीआरएफ मद से और शेष राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध कराई गई।
शनिवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन और तहसीलदार दीवान सिंह राणा की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंची और लाभार्थियों को राहत राशि के चेक सौंपे।
तहसील पौड़ी के ग्राम सैंजी, बुराँसी, रैदुल, फलद्वाड़ी, क्यार्द, कलूण और मणकोली में भारी बारिश और भूस्खलन से कुल 22 आवासीय भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे, जबकि 6 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 7 अगस्त को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और प्रशासन को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए थे।
प्रभावित परिवारों ने राहत राशि मिलने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया और कहा कि यह सहायता उन्हें कठिन समय में नया जीवन स्थापित करने में मदद करेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हरिद्वार: एसटीएफ ने कुख्यात वाल्मीकि गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply