पौड़ी: सड़क सुविधा की मांग को लेकर समाजसेवी गणेश भट्ट का सांकेतिक धरना
पौड़ी: ग्वालखुड़ा और उन्दालखा गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग को लेकर समाजसेवी गणेश भट्ट ने पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. शिवानंद नौटियाल के पैतृक गांव कोटला में एक दिवसीय सांकेतिक एवं शांतिपूर्ण धरना दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के लगभग 26 वर्ष बाद भी दोनों गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं, जिससे ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
भट्ट ने बताया कि सड़क न होने के कारण बीमार बुजुर्गों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता और कई बार उन्हें जान का जोखिम उठाना पड़ता है। वहीं, जंगली जानवरों के डर से बच्चों की स्कूल तक पहुंच भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार सड़क का सर्वे होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा डॉ. शिवानंद नौटियाल के घर पर संग्रहालय बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन इस दिशा में भी कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। धरने को ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिला।
गणेश भट्ट ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भगवती प्रसाद नौटियाल, कांता प्रसाद, नंदराम नौटियाल, कैलाश चंद्र, सुमति देवी सहित अनेक ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Polytechnics to Offer Free AI and Coding Training
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply