Date Filter

News

देहरादून एयरपोर्ट का पहला ‘गोल्ड स्मगलर’ पकड़ा गया

दुबई से प्राइवेट पार्ट में छिपाकर सोना ला रहे तस्कर को देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। आरोपी तस्कर के पास से आधा किलो सोना मिला है जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये आँकी जा रही है। एयरपोर्ट पर उतरते ही कस्टम की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

दुबई से वाया लखनऊ की फ्लाइट के जरिये दून आ रहे व्यक्ति के बारे में संबंधित एजेंसियों से सुरक्षा अधिकारियों को ई-मेल मिली थी जिसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति सोना लेकर पहुँच रहा है।

देहरादून एयरपोर्ट पर वर्ष 1982 से उड़ानों का संचालन हो रहा है। वर्ष 2006-07 में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद कई शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू हुईं। लेकिन, अभी तक सोने की तस्करी का कोई भी मामला सामने नहीं आया था। यह पहला मामला है जब कोई व्यक्ति सोना तस्करी में पकड़ा गया है।

फ्लाइट के एयरपोर्रट पर लैंड होते ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जांच में उसके पास से करीब पांच 500 ग्राम सोना मिला। सुरक्षाकर्मियों ने कस्टम अधिकारियों को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। कस्टम की टीम ने व्यक्ति को बरेली से आई डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि देहरादून एयरपोर्ट के इंटरनेशनल न होने के कारण तस्कर दुबई से सोना लेकर पहले लखनऊ पहुंचा। वहां से फ्लाइट बदलकर सोमवार शाम देहरादून एयरपोर्ट उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, उस व्यक्ति ने प्राइवेट पार्ट (गुदा) में सोना छिपा रखा था।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
  • SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
  • CM Dhami urges people to save energy, support local products
  • पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
  • उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
  • चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
  • ‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
  • चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
  • 39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
  • केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
  • यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
  • Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
  • Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
  • स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
  • देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, तीन पर केस
  • खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
  • उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
  • उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
  • ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर

Stay Connected With Us

Subscribe Us