केदारनाथ सीट पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान
लोकसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस केदारनाथ सीट जीतने के लिए आशान्वित है। भले ही इस सीट पर होने वाले उपचुनाव की कोई तारीख तय न हो लेकिन कांग्रेस अभी से इस चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है।
भाजपा हमेशा से ही उपचुनाव जीतती आई है लेकिन केदारनाथ का उपचुनाव अब सीएम धामी के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। मंगलौर और बद्रीनाथ सीटों पर हार के बाद भाजपा अंदरूनी विरोधाभास उभरते दिख रहे हैं।
केदारनाथ धाम की मान प्रतिष्ठा की लड़ाई की अगुवाई करने वाले कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने एक बार फिर दिल्ली के केदारनाथ धाम ट्रस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भले ही दिल्ली में बनाए जा रहे केदारनाथ धाम मंदिर के निर्माण पर रोक लगा दी गई हो लेकिन यह न्याय अभी भी अधूरा है। सरकार जब तक केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट दिल्ली से अब तक वसूले गए चंदे को बद्री केदार समिति को लौटाने की व्यवस्था नहीं की जाती है तथा भूमि पूजन के लिए केदारनाथ धाम से ले जाई गई केदारशिला को ससम्मान लाकर केदारनाथ धाम में स्थापित नहीं किया जाता है तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे।
उधर मंगलवार को सतपाल महाराज ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि जब दानदाता द्वारा 23 किलो सोना दान किया गया तो फिर 224 किलो सोने की बात कहाँ से पैदा हो गई। आज तक दानदाता ने भी इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बेवजह ही भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच गढ़वाल कमिश्नर द्वारा कराई गई थी जो शासन के पास पड़ी है जैसे ही मिलेगी इसे हम सार्वजनिक कर देंगे।
दरअसल शैला रानी रावत के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर जो उपचुनाव होना है उसी को लेकर दोनों दलों के बीच रस्साकशी जारी है। बात चाहे कांग्रेस की धामों की प्रतिष्ठा बचाओ अभियान के तहत की गई केदारनाथ पदयात्रा की बात हो या सोना चोरी की इन सभी विवादों में केदारनाथ उपचुनाव ही है। बद्रीनाथ की जीत को कांग्रेस ने अयोध्या (फैजाबाद) की जीत से जोड़ दिया था इसी कड़ी में अब केदारनाथ को भी जोड़ना चाहती है। फ़िलहाल केदारनाथ सीट अब चर्चाओं के केंद्र में है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटीः सीएम धामी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply