Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में 23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: मौसम विभाग ने 23 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके तहत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

चेतावनी को देखते हुए पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बारिश, बर्फबारी, पाला और शीतलहर से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

सचिव ने सभी जनपदों को अलर्ट मोड पर रहने, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल और नगर निकाय विभागों को सतर्क रखने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा, एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में जेसीबी और स्नो कटर की तैनाती, पाला प्रभावित इलाकों में नमक-चूने के छिड़काव और जरूरत पड़ने पर यातायात नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं।

ठंड से बचाव के लिए अलाव, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, पशुधन की सुरक्षा, कंबल वितरण तथा सभी जिलों में 24×7 नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में अव्यवस्थित रोड कटिंग पर प्रशासन सख्त, सात एजेंसियों के परमिट रद्द
  • Uttarakhand Enters Ranji Trophy Semi-Finals for First Time
  • अंकिता भंडारी केस: देहरादून में महापंचायत, वीआईपी खुलासे की मांग
  • Budget 2026–27 Lays Strong Foundation for Viksit Bharat
  • पौड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी की मौत, दुकान के भीतर मिला शव
  • Uttarakhand to Launch Cooperative-Based Taxi Service
  • हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर का लोकार्पण
  • Uttarakhand Opens 83 Himalayan Peaks for Mountaineering
  • गढ़वाल-कुमाऊँ में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना को मिली रफ्तार
  • मानसा देवी पहाड़ियों में भूस्खलन पर वैज्ञानिकों का फील्ड अध्ययन
  • पाबौ क्षेत्र के विद्यालयों में मानव सेवा समिति का वृक्षारोपण अभियान
  • पाबौ बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट का धरना जारी, बढ़ता जनसमर्थन
  • High-Level Meeting on Uttarakhand Investors Summit MoUs
  • देहरादून: एचआरटीसी बस हादसा, खाई में गिरने से 3 की मौत, कई घायल
  • Uttarakhand Gets ₹4,769 Crore in Railway Budget
  • देहरादून में 5 दिन में 3 हत्याएं, कानून व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग
  • Budget 2026: उत्तराखंड में सड़क-रेल-हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
  • शीतकालीन यात्रा से बदली पहाड़ों की तस्वीर, तीर्थ और पर्यटन को मिला संबल
  • राइका जगतेश्वर पाबो के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान
  • उत्तराखंड में BLO आउटरीच अभियान: 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Stay Connected With Us

Subscribe Us