उत्तराखण्ड में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान: लाखों लाभान्वित
देहरादून: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से महात्मा गांधी जयंती (02 अक्टूबर) तक उत्तराखण्ड में चल रहे “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान ने केवल एक सप्ताह में ही बड़ी उपलब्धियाँ दर्ज की हैं।
17 से 23 सितम्बर तक राज्यभर में 9,112 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 249 विशेष शिविर शामिल थे। कुल 4,39,973 लाभार्थियों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया।
प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 46,523 गर्भवती महिलाओं की जांच, 61,982 महिलाओं और 13,562 पुरुषों की एनीमिया जांच, 66,194 बच्चों का टीकाकरण और टीबी, सिकल सेल, कैंसर, डायबिटीज व हाइपरटेंशन स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 42,602 यूनिट रक्त पंजीकृत और 7,694 आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए गए।
राज्य के सभी 13 जिलों में स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, निःशुल्क दवा वितरण, पोषण व स्वच्छता पर परामर्श और महिलाओं-किशोरियों के जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला है।” स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सेवाओं को हर गाँव और घर तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड: अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड वृद्धि, 6 साल से राजस्व सरप्लस
Latest Newst
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Leave A Reply