चारधाम यात्रा में फिर उमड़ी भीड़, 46 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन
देहरादून: आपदाओं और मौसम की चुनौतियों के बावजूद इस वर्ष की चारधाम यात्रा एक बार फिर श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। अब तक चारधामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वालों की संख्या 46 लाख से अधिक हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष पूरे यात्रा काल में यह आंकड़ा 48 लाख था।
30 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के दौरान बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं से कई बार यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल क्षेत्र में आपदा के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा कुछ समय के लिए बाधित रही। हालांकि, मौसम सुधरने के बाद यात्रा ने फिर गति पकड़ ली है।
वर्तमान में चारधामों में रोजाना औसतन 14 से 15 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पहुंचने वालों की संख्या भी पिछले साल के रिकॉर्ड के करीब है।
अब तक चारधाम यात्रा के लिए 57.29 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं, जिनमें से 46 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और इस बार भी श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Govt Sanctions ₹986 Crore for Statewide Development Works
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply