Date Filter

Uttarakhand

दिवाली से पहले एक्शन में प्रशासन, ड्रोन से हुआ पानी का छिड़काव

देहरादून: दिवाली से पहले उत्तराखंड के तीन प्रमुख शहरों — देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर — में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। पिछले पांच दिनों में इन शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Uttarakhand PCB) ने अब ड्रोन तकनीक के जरिए पानी का छिड़काव शुरू किया है।

PCB की टीम ने तीनों शहरों के 17 स्थानों पर ड्रोन से छिड़काव किया। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन तकनीक से बड़े क्षेत्रों में समान रूप से पानी फैलाने से हवा में मौजूद धूल और सूक्ष्म कणों को कम करने में मदद मिली। यह तरीका पारंपरिक छिड़काव की तुलना में अधिक प्रभावी साबित हो रहा है।

देहरादून में घंटाघर समेत नौ स्थानों पर तीन ड्रोन लगाए गए, जबकि ऋषिकेश और काशीपुर में एक-एक ड्रोन से छिड़काव किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम त्योहारों के दौरान लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए उठाया गया है।

वहीं, PCB लगातार वायु गुणवत्ता की निगरानी कर रहा है। अगर प्रदूषण का स्तर और बढ़ता है, तो प्रशासन अगले कुछ दिनों में अतिरिक्त नियंत्रण उपाय लागू कर सकता है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us