सरदार पटेल जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दमकेगी देवभूमि की झांकी
देहरादून: गुजरात के एकता नगर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को होने वाले मुख्य समारोह में उत्तराखंड की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व’ प्रदर्शित की जाएगी। झांकी में राज्य की आध्यात्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक समृद्धि के साथ विकास के विभिन्न आयामों को दर्शाया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य के 14 लोक कलाकारों का दल उत्तराखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति देगा।
सूचना विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि गृह मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने कई चरणों की समीक्षा के बाद देश के केवल आठ राज्यों की झांकियों का चयन किया है, जिनमें उत्तराखंड भी शामिल है।
राज्य की झांकी का निर्माण संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान के निर्देशन में किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं और राज्य की टीम ने बुधवार को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में सफलतापूर्वक भाग लिया।
यह अवसर देवभूमि की संस्कृति, अध्यात्म और प्रगतिशील दृष्टिकोण को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का गौरव प्रदान करेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
गढ़वाल में आपदा राहत और पुनर्निर्माण पर आयुक्त की समीक्षा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply