पांडव नृत्य से गूंजा दरमोला, बाणों का कौथिग रहा खास आकर्षण
रुद्रप्रयाग: भरदार क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरमोला में चल रहे पारंपरिक पांडव नृत्य में आस्था और लोकसंस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय से सटे इस गांव में गुरुवार को पांडवों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य की शुरुआत की, जिसमें बाणों का कौथिग मुख्य आकर्षण रहा।
एक नवंबर एकादशी पर्व पर अलकनंदा-मंदाकिनी संगम पर गंगा स्नान के साथ आयोजन शुरू हुआ था। गुरुवार को ग्रामीणों ने भगवान बदरी विशाल और अन्य देवताओं को पूरी, खीर और प्रसाद का भोग लगाया। पुजारी कीर्ति प्रसाद डिमरी ने पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों और देव निशानों की पूजा-अर्चना कर आरती की।
ढोल-दमाऊ की थाप पर पांडव पश्वों ने पांडव चौक के चारों कोनों की पूजा कर नृत्य आरंभ किया, जो करीब दो घंटे तक चला। आसपास के तरवाड़ी, स्वीली, सेम, डुंग्री, जवाड़ी, मेदनपुर, रौठिया समेत कई गांवों से श्रद्धालु पहुंचे।
अंत में भगवान बदरी विशाल को लगाए गए भोग का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। ग्रामीणों ने भगवान बदरीनाथ और शंकरनाथ देवता से परिवार की खुशहाली की कामना की।
पांडव नृत्य समिति तरवाड़ी के अध्यक्ष विक्रम पंवार ने बताया कि अब पांडव पश्वा लगातार अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य करेंगे। 24 नवंबर को नौगरी का कौथिग, 25 को गैंडे का कौथिग व सिरोता, और 26 नवंबर को नारायण के फल वितरण के साथ पांडव नृत्य का विधिवत समापन होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Pauri to Host Nationwide DLC Campaign 4.0 for Pensioners
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply