राज्यभर में भूकंप मॉक ड्रिल, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को पहली बार सभी 13 जनपदों के 80 से अधिक स्थानों पर भूकंप आधारित राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसकी निगरानी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से की गई। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने SEOC पहुंचकर ड्रिल की समीक्षा की और जिलाधिकारियों से राहत-बचाव कार्यों व समन्वय की स्थिति की जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने इंसीडेंट कमांडरों और रेस्क्यू टीमों से भी बातचीत की। उन्होंने जिलों को निर्देश दिया कि मॉक ड्रिल का विस्तृत दस्तावेजीकरण तैयार किया जाए और जहां सुधार की जरूरत दिखी है, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाए।
राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार रुहेला ने कहा कि ड्रिल से मिली सीख को तुरंत लागू किया जाए और उपकरण व संचार व्यवस्था की नियमित समीक्षा होती रहे।
सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि ड्रिल सफल रही और मिली कमियों को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों से अपने अनुभव व रिपोर्ट यूएसडीएमए के साथ साझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य ‘आपदा में शून्य मृत्यु’ है, जिसके लिए सभी विभागों को अपनी तैयारी और अधिक प्रभावी बनानी होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में 15 नवंबर को होगी भूकंप मॉक ड्रिल
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply