Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में छह माह तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया एस्मा

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए अगले छह माह तक सभी प्रकार की हड़तालों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इसके लिए सरकार ने उप्र अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (एस्मा) को प्रदेश में लागू कर दिया है।

इस संबंध में कार्मिक सचिव शैलेश बगोली द्वारा बुधवार को अधिसूचना जारी की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा। सरकार का कहना है कि हाल के दिनों में कई विभागों में हड़ताल और आंदोलनों की स्थितियां बनी थीं, जिनसे सरकारी कार्य बाधित होने की संभावना थी।

अधिसूचना के अनुसार यह प्रतिबंध उन सभी कर्मचारियों पर लागू होगा जो राज्याधीन सेवाओं के अंतर्गत आते हैं। खास बात यह है कि उपनल (UPNL) के माध्यम से नियुक्त संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी इस आदेश के दायरे में होंगे।

सरकार ने तर्क दिया है कि प्रदेश में विकास योजनाओं, कुंभ 2027 की तैयारियों, डिजिटल प्रशासन और सार्वजनिक सेवाओं की निरंतरता के लिए यह कदम आवश्यक है। किसी भी तरह की हड़ताल से आम जनता के लिए गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए छह माह की रोक को प्रशासनिक स्थिरता के उद्देश्य से उठाया गया कदम बताया गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us