पौड़ी में बढ़ते वन्यजीव हमलों से हड़कंप, सरकार हरकत में
पौड़ी: जनपद में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख वन सचिव आर.के. सुधांशु और आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने गजल्ड गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने गुलदार हमले में मारे गए राजेंद्र नौटियाल के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और अग्रिम मुआवजा राशि प्रदान की।
अधिकारियों ने घटनास्थल की समीक्षा कर निस्तारण कार्यों का जायज़ा लिया और सत्यखाल में ग्रामीणों से बातचीत की। स्थानीय लोगों को निस्तारण दल में शामिल करने, निजी शूटरों की अनुमति और ऑडियो संदेशों से जागरूकता बढ़ाने जैसे सुझावों पर तुरंत निर्देश दिए गए।
विकास भवन में हुई बैठक में प्रमुख वन सचिव ने “प्रभागीय दिवस”, सोशल मीडिया आधारित त्वरित सूचना प्रणाली और “क्या करें–क्या न करें” गाइडलाइन के वितरण के निर्देश दिए। साथ ही झाड़ी कटान को संयुक्त अभियान के तौर पर तेज करने और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बजट देने की बात कही।
आयुक्त और जिलाधिकारी ने कहा कि त्वरित कार्रवाई और जनसहयोग से संघर्ष में काफी कमी लाई जा सकती है। संवेदनशील क्षेत्रों में समय परिवर्तन, चारा प्रबंधन और जागरूकता कार्य लगातार जारी हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
UPCL का स्पष्टीकरण: 16% वृद्धि का दावा भ्रामक, वास्तविक प्रस्ताव सिर्फ 2.64%
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply