देहरादून में राठ जन विकास समिति ने मनाया 25वां स्थापना दिवस
देहरादून: राठ जन विकास समिति, उत्तराखंड का 25वां स्थापना दिवस समारोह देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर के सभागार में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक लोकगीतों और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रकाशित राठ दर्पण 2025 का भी विधिवत विमोचन किया गया, जिसमें राठ क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ समिति के 25 वर्षों के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
समारोह में समिति द्वारा शिक्षा, खेल, समाजसेवा और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुंसाई ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राठ जन विकास समिति ने पिछले 25 वर्षों में राठ क्षेत्र के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य शिविरों, छात्रवृत्ति वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से जनसेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाया है।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रवासी राठ समाज के सदस्यों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें राठ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंडवासियों को नए साल का तोहफा: CNG-PNG के दाम घटेंगे
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply