राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीवरहेडी में रजत जयंती समारोह धूमधाम से सम्पन्न
देहरादून: शिमला रोड स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीवरहेडी में रजत जयंती समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता की सुंदर झलक देखने को मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश रतूड़ी ने मुख्य अतिथि श्री हिमांशु गोयल, मुख्य परियोजना अधिकारी, उत्तराखंड कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, श्री विनीत कैलखुरा एवं अन्य अतिथियों का बैज व शाल पहनाकर स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें पारंपरिक पांडव नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो और स्कूल बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। समारोह यूकॉस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पद्मश्री कन्हैया लाल पोखरियाल, वरिष्ठ रंगकर्मी कुलानन्द घनसाला, सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रतूड़ी, शिवालिक एसोसिएट के पुरुषोत्तम ममगाईं सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यालय की 25 वर्षों की शैक्षिक यात्रा को यादगार बना दिया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 12 घायल
Latest Newst
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग

Leave A Reply