देहरादून के परिवार की राजस्थान में संदिग्ध मौत: धर्मशाला के कमरे में मिले चार शव
राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास स्थित एक धर्मशाला में देहरादून के परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। मकर संक्रांति के दिन रामा-कृष्णा धर्मशाला के कमरे नंबर 119 में परिवार के सभी सदस्य मृत पाए गए।
पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र कुमार (61), उनकी पत्नी कमलेश (57), बेटा नितिन (33), और बेटी नीलम (31) मंगलवार सुबह बालाजी मंदिर के दर्शन के बाद धर्मशाला लौटे थे। दोपहर में सुरेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर परिवार उन्हें अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टर को दिखाने के बाद वे वापस लौट आए। शाम 6 बजे तक परिवार धर्मशाला के सीसीटीवी में सामान्य रूप से चलता-फिरता नजर आया। इसके बाद शाम 7 बजे सफाईकर्मी ने कमरे में उनके शव देखे।
सुरेंद्र का शव बिस्तर पर, कमलेश और नीलम के शव बिस्तर के पास, जबकि नितिन का शव बाथरूम के पास मिला। कमरे में कोई संघर्ष या जहरीले पदार्थ का संकेत नहीं मिला है।
सुरेंद्र कुमार और उनका बेटा नितिन देहरादून की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करते थे। सुरेंद्र ड्राइवर थे, जबकि नितिन एक उच्च पद पर कार्यरत थे। बेटी नीलम तलाक के मामले में पिछले पांच साल से अपने मायके में रह रही थी। परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था और अक्सर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन को जाता था।
करौली पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस सभी संभावनाओं पर ध्यान देकर जांच कर रही है, जिसमें हत्या और आत्महत्या दोनों की आशंका को शामिल किया गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चर्चित गढ़वाली फिल्म घपरोल का ट्रेलर हुआ लॉन्च
Latest Newst
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Leave A Reply