Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में संविदा–आउटसोर्सिंग पर सख्ती, नियमित चयन से ही होंगी भर्तियां

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत नियमित पदों पर भर्तियां केवल निर्धारित नियमित चयन प्रक्रिया से ही होंगी। संविदा या आउटसोर्सिंग के जरिए नियमित पद भरने के प्रस्ताव अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-2 के शासनादेश में सभी विभागों को पूर्व निर्देशों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए हैं। 25 अप्रैल 2025 के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि नियुक्तियां केवल चयन आयोग या भर्ती एजेंसी के माध्यम से ही हों।

अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत के आदेश में चेताया गया है कि कुछ विभाग चयन प्रक्रिया शुरू किए बिना संविदा/आउटसोर्सिंग से नियुक्तियों के प्रस्ताव भेज रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है।

नियमित भर्ती में आ रही दिक्कतों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति केवल उन्हीं मामलों पर विचार करेगी, जहां भर्ती एजेंसी या आयोग को अधियाचन भेजकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शासन ने कहा है कि नियमित भर्ती से पारदर्शिता बढ़ेगी और नियम उल्लंघन पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us