लंबी अनधिकृत गैरहाजिरी पर कार्रवाई: होम्योपैथिक चिकित्सक की सेवा समाप्त
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी सेवाओं में अनुशासन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में मुख्यमंत्री ने एक होम्योपैथिक चिकित्सक की सेवा समाप्त करने को अंतिम मंजूरी दे दी है।
देहरादून जिले के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, चकराता में तैनात डॉ. उमंग शर्मा लगभग दो वर्षों से बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित थीं। विभागीय स्तर पर उन्हें कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ज्वाइन नहीं किया।
मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध मूल नियम 18(3) के तहत सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने सभी तथ्यों के आधार पर इस कार्रवाई को अनुमोदित करते हुए अनधिकृत अनुपस्थिति पर सेवा समाप्त करने का औपचारिक आदेश जारी करने की स्वीकृति प्रदान की।
सरकार के इस निर्णय को स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हिमालयीय महाकुंभ: 23 जनवरी को जारी होगा श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा कार्यक्रम
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply