देहरादून: महाराजपुर में लाइनमैन पर हमला, बिजली कर्मियों पर हिंसा जारी
देहरादून के लक्सर क्षेत्र में ऊर्जा निगम कर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में, महाराजपुर खुर्द गांव में एक लाइनमैन को कनेक्शन जोड़ने के दौरान लाठी-डंडों से पीटा गया। घायल लाइनमैन किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अवर अभियंता मनोज सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च को वह अपनी टीम के साथ महाराजपुर खुर्द गांव गए थे, जहां कनेक्शन काटने पर जोगेंद्र नामक व्यक्ति ने ऑनलाइन बिल भरने के बाद कनेक्शन जोड़ने के लिए लाइनमैन अतुल को बुलाया। आरोप है कि जैसे ही अतुल कनेक्शन जोड़ने पहुंचे, जोगेंद्र और उसके भाई ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में अतुल किसी तरह वहां से भागकर जान बचाने में सफल हुए और पुलिस को सूचना दी।
इससे पहले, 19 और 21 मार्च को भी लक्सर क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग और सुल्तानपुर में ऊर्जा निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मारपीट की बढ़ती घटनाओं को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पहले भी लक्सर बिजली घर और मंडल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भूदेव एप: अब भूकंप से पहले मिलेगी चेतावनी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply