Date Filter

Development

पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल

हरिद्वार/देहरादून: उत्तराखंड सरकार हरिद्वार में स्मार्ट परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हरिद्वार पहुंचकर प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि परियोजना जनता की भावनाओं और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप लागू की जाएगी।

निरीक्षण की शुरुआत भारत माता मंदिर से हुई। 20.74 किमी लंबे कॉरिडोर में 21 स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह परियोजना 2023 में मंत्रिमंडल से स्वीकृत हो चुकी है।

अधिकारियों के अनुसार पॉड टैक्सी प्रणाली पूर्णतः इलेक्ट्रिक और चालक रहित होगी, जिससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। भविष्य में इसे रोपवे और पार्किंग से जोड़कर मल्टी-मोडल सिस्टम विकसित करने की योजना है। सीतापुर क्षेत्र में प्रस्तावित डिपो स्थल का भी निरीक्षण कर भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए।

जॉली ग्रांट राज्य अतिथि गृह का निरीक्षण

देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह जॉली ग्रांट में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा की गई। सचिव ने फायर फाइटिंग सिस्टम, दरवाजे-खिड़कियों के नवीनीकरण, आधुनिक किचन और वीआईपी लाउंज विकसित करने के निर्देश दिए। सरकार का उद्देश्य अतिथि गृह को उच्च मानकों के अनुरूप तैयार करना है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us