Date Filter

Uttarakhand

देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन

देहरादून: राजधानी में चल रहे प्री-एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के तहत 66.62 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अब तक 10,39,833 मतदाताओं का सत्यापन किया जा चुका है, जबकि 5,20,955 मतदाताओं का मिलान शेष है।

नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने ईआरओ को बीएलओ के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा और कम प्रगति वाले बूथों पर अतिरिक्त कार्मिक तैनात करने के निर्देश दिए।

विधानसभा वार स्थिति

चकराता 99.03% के साथ जिले में पहले स्थान पर है, जबकि धर्मपुर 56.94% के साथ सबसे पीछे है। अन्य क्षेत्रों में विकासनगर 70.47%, सहसपुर 71%, रायपुर 62.64%, राजपुर 61.19%, देहरादून कैंट 61.36%, मसूरी 63.52%, डोईवाला 70% और ऋषिकेश 60.87% प्रगति दर्ज की गई है।

कुल मतदाता और बीएलए

जिले में कुल 15,60,788 मतदाता पंजीकृत हैं। सभी 10 विधानसभाओं में 2369 बीएलए तैनात हैं, जिनमें भाजपा के 912, कांग्रेस के 1268 और सीपीआई के 189 बीएलए शामिल हैं। अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए प्रशासन की निगरानी जारी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us