देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल: प्रदेश में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून और पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर गढ़वाल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए।
देहरादून के हाथीबड़कला स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को भेजे गए ई-मेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराया गया और कर्मचारियों व आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वाड ने घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
वहीं पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और इंटेलिजेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां भी जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला शरारत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। साइबर सेल की मदद से ई-मेल के स्रोत की तकनीकी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसी प्रकार की धमकी अन्य पासपोर्ट कार्यालयों को भी भेजी गई है।
फिलहाल दोनों स्थानों पर स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply