Date Filter

Uttarakhand

चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट

देहरादून/हरिद्वार: साल का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार को सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगा। ग्रहण शुरू होते ही सूतक काल प्रभावी हो गया, जिसके चलते कई मंदिरों के कपाट एहतियातन बंद कर दिए गए।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे प्रारंभ हुआ और शाम 6:57 बजे इसका समापन हुआ। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर पड़े इस ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से विशेष माना गया।

ग्रहण समाप्त होते ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा घाटों पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। हरिद्वार समेत विभिन्न घाटों पर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहे। ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी कर मंदिरों के कपाट दोबारा खोल दिए गए।

ग्रहण के बाद घाटों पर गंगा आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us