Date Filter

Uttarakhand

देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन

देहरादून के परेड ग्राउंड में 11 से 15 जुलाई तक पांच दिवसीय `लोक संवर्धन पर्व` का आयोजन होगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू 11 जुलाई को महोत्सव के छठे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

पीएम विकास योजना के तहत उत्तराखंड इस आयोजन के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ साझेदारी करने वाला देश का पहला राज्य बना है। महोत्सव में करीब 150 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 40 प्रतिशत उत्तराखंड की पारंपरिक कला और शिल्प को समर्पित होंगे।

यहां देशभर के हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक उत्पादों के साथ 20 फूड स्टॉलों पर गढ़वाली, कुमाऊंनी, राजस्थानी, महाराष्ट्रीयन और लखनवी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। आगंतुक लाइव शिल्प प्रदर्शन, खरीदार-विक्रेता संवाद और डिजिटल मार्केटिंग सत्रों में भी हिस्सा ले सकेंगे।

सांस्कृतिक संध्याओं में तलत अज़ीज़, ज्योति नूरां, किशन महिपाल, माया उपाध्याय, पांडवाज़ और परमिश वर्मा समेत कई कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
  • AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
  • ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Stay Connected With Us

Subscribe Us