Date Filter

कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए बैंकों को विशेष प्रयास करने और कम अनुपात वाले जिलों में नियमित ऋण शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में पात्र लोगों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ऋण-जमा अनुपात को राष्ट्रीय औसत तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम किया जाए। ऋण आवेदन में कमी होने पर उसे निरस्त करने के बजाय आवेदक का मार्गदर्शन कर कमियां दूर कराई जाएं।

सीएम धामी ने स्वरोजगार, होम-स्टे, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं में पात्र लोगों को प्राथमिकता से ऋण देने और कृषि, पर्यटन व स्थानीय उद्यमों को बैंकिंग सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन 1930 से प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों को जोड़ने और एमएसएमई व स्वरोजगार क्षेत्रों में ऋण प्रवाह बढ़ाने के निर्देश दिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
  • AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
  • ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, टिहरी पुलिस ने 48 घंटे में खोजा
  • EPFO Uttarakhand Covers 7.74 Lakh Members, Samvedana Model to Expand
  • उत्तराखंड SIR: 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज, 8 लाख से अधिक अनकलेक्टेड
  • HUDCO Upgrades Eye Care Facilities at Vivekananda Netralaya in Dehradun

Stay Connected With Us

Subscribe Us