CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्योग और कॉर्पोरेट समूहों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सक्रिय सहयोग की अपील की है। ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में उन्होंने राज्य में स्थापित उद्योगों से अपने सीएसआर का अधिकतम उपयोग उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण में करने को कहा।
कार्यक्रम में कौशल विकास, सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। कई कॉर्पोरेट समूहों ने राज्य के लिए नए प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा की।
सीएम धामी ने कहा कि पर्वतीय और सीमांत राज्य होने के कारण उत्तराखंड की विकास चुनौतियां अलग हैं। राज्य को रोजगार, सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने वाले सतत विकास की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में मिले ₹3.56 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों में से ₹1 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी नीतियां और कॉर्पोरेट क्षेत्र की भागीदारी उत्तराखंड को देश का अग्रणी ‘इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट’ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
Latest Newst
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
-
उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
-
कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
-
AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
-
ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Leave A Reply