देहरादून में बनेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-बीआरटीएस, बसों में मिलेगा मेट्रो जैसा सफर
देहरादून: उत्तराखंड सरकार राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए एलिवेटेड ई-बीआरटीएस (इलेक्ट्रिक बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
प्रस्ताव के अनुसार सड़कों के ऊपर पिलर आधारित एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जहां विशेष लेन में उच्च क्षमता वाली इलेक्ट्रिक बसें बिना ट्रैफिक बाधा के संचालित होंगी। यह सिस्टम कम लागत में मेट्रो जैसा विकल्प प्रदान करेगा।
परियोजना को आगे हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तारित करने की योजना है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इस मॉडल की प्रेरणा चीन के Xiamen शहर से ली गई है, जहां एलिवेटेड बीआरटीएस सफल रहा है।
ई-बीआरटीएस बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी, जिनमें करीब 150 यात्रियों की क्षमता, एसी, डिजिटल डिस्प्ले, ऑफ-बोर्ड टिकटिंग और दिव्यांग अनुकूल डिजाइन शामिल हैं। इलेक्ट्रिक बसों के कारण यह सिस्टम पर्यावरण के लिए भी बेहतर होगा।
सरकार इस परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
‘Pride of Hills’ Scheme Allocates ₹3,460 Crore to Uttarakhand
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply