Date Filter

Uttarakhand

पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

देहरादून: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उनका काफिला शहर के भीतर करीब 14.1 किलोमीटर का सफर तय करेगा। दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से गणेशपुर (सहारनपुर) पहुंचेंगे, जहां से वह एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते हुए सड़क मार्ग से देहरादून आएंगे। उनका काफिला आईएसबीटी, जीएमएस रोड, कैनाल रोड होते हुए गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेगा, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति न बने। खासकर आशारोड़ी से बल्लूपुर और गढ़ी कैंट तक के हिस्से को दुरुस्त किया जा रहा है, जहां सामान्य दिनों में भारी ट्रैफिक दबाव रहता है।

लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड सड़कों की मरम्मत, डिवाइडर पेंटिंग, पटरी सुधार और साइनेज लगाने का काम तेजी से कर रहे हैं। वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भी अपने हिस्से को अंतिम रूप देने में जुटा है।

इस एक्सप्रेसवे की खासियत गणेशपुर से डाटकाली तक करीब 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे बड़ा ग्रीन कॉरिडोर है, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा और अधिक तेज व सुगम होगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us