दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य-संस्कृति का भव्य संगम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रकाशकों के स्टॉल का अवलोकन किया और गढ़वाली व कुमाऊंनी पुस्तकों का विमोचन भी किया।
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित इस 9 दिवसीय महोत्सव में देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों और पुस्तक प्रेमियों की भागीदारी रही। मुख्यमंत्री ने इसे साहित्य, संस्कृति और कला का संगम बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा देते हैं।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सत्र, संवाद कार्यक्रम, पुस्तक परिचर्चाएं और “लेखक से मिलिए” जैसे आयोजन होंगे। बच्चों के लिए बनाए गए “चिल्ड्रेन पवेलियन” को उन्होंने खास पहल बताते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध साहित्यिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान” और “साहित्य भूषण” जैसे पुरस्कारों के साथ-साथ ग्रंथ प्रकाशन के लिए अनुदान भी दिया जा रहा है।
अपने संबोधन में उन्होंने पुस्तकों को ज्ञान का स्थायी स्रोत बताते हुए लोगों से अपील की कि वे उपहार के रूप में पुस्तकों और पौधों को बढ़ावा दें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मिडिल ईस्ट तनाव का असर: उत्तराखंड में घर बनाना महंगा, लागत 25% तक बढ़ी
Latest Newst
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
-
टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
-
Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
-
पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
-
देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर
-
जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, ऑफ-सीजन में ही पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु
-
दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य-संस्कृति का भव्य संगम
-
मिडिल ईस्ट तनाव का असर: उत्तराखंड में घर बनाना महंगा, लागत 25% तक बढ़ी
-
पौड़ी में सड़क विवाद से भड़की हिंसा, कैंची से हमला, विरोध में बंद रहा बाजार

Leave A Reply