उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
देहरादून: उधम सिंह नगर के सितारगंज में पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में इनके तार जम्मू और कश्मीर तक जुड़े होने की बात सामने आई है, जिसके चलते आतंकी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की गई। भागने के प्रयास के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी में 2 पोनिया 12 बोर राइफल, 1 रिवॉल्वर, 2 तमंचे और 344 कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी हरेंद्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा उर्फ रानू ने पूछताछ में अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियार सप्लाई करने की बात कबूली है। पुलिस अब इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।
वहीं, देहरादून के विकासनगर में भी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को लाइसेंसी रिवॉल्वर के दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि राज्य में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
Latest Newst
-
उत्तराखंड में अमरनाथ यात्रियों का होगा मुफ्त मेडिकल चेकअप
-
चमोली और रुद्रप्रयाग में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
-
उच्च शिक्षा से सशक्त होगा विकसित भारत 2047 का सपना: सीएम धामी
-
पौड़ी में आग का दोहरा कहर, वनाग्नि से स्कूल क्षतिग्रस्त, कर्मचारी 75% झुलसा
-
पाकिस्तानी कनेक्शन और संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में हरिद्वार की टीचर गिरफ्तार
-
Dehradun Hosts International BRICS Academic Conference
-
अब ‘UKPSC Mitra’ ऐप पर मिलेगी UKPSC भर्ती और परीक्षाओं की हर अपडेट
-
Uttarakhand to Bring New Guidelines for Trekking, Mountaineering
-
एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 104 श्रद्धालुओं की गई जान
-
हरिद्वार: युवतियों से अभद्रता करते पकड़े गए हरियाणा के युवक, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
-
गर्मी से राहत के संकेत, उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
-
आयुष्मान योजना की जांच में खुलीं खामियां, देहरादून के कई अस्पतालों पर कार्रवाई
-
Uttarakhand Reports 375 Forest Fire Incidents Since February
-
पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के आतंक पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर प्रदर्शन
-
उत्तराखंड में आपदा अलर्ट सिस्टम हाईटेक, अब टीवी पर भी मिलेंगे अलर्ट
-
भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान
-
उत्तराखंड में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने परखी SIR की तैयारियां, प्रदेश में 89% मैपिंग पूरी
-
24 Uttarakhand Drug Samples Fail Quality Test, 40 Pharma Licences Suspended

Leave A Reply