Date Filter

Uttarakhand

चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस वर्ष सुचारु रूप से जारी है और श्रद्धालुओं की भारी आमद देखी जा रही है। राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जिससे दर्शन प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित बनी हुई है।

यात्रा मार्गों सहित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सरकार ने भ्रामक जानकारी फैलाने और गंदगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं, जिससे यात्रा की पवित्रता बनी रहे।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 शाम 7 बजे तक महज 10 दिनों में 4,08,401 श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

धामवार आंकड़ों के अनुसार, बद्रीनाथ धाम में 6 दिनों में 84,942 श्रद्धालु पहुंचे, केदारनाथ धाम में 7 दिनों में 2,07,452 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि यमुनोत्री धाम में 10 दिनों में 57,794 और गंगोत्री धाम में 10 दिनों में 57,863 श्रद्धालु पहुंचे।

इसके अलावा, गौमुख में अब तक 440 यात्री पहुंचे हैं। वहीं, इस सीजन में अब तक 64,115 वाहन यात्रियों को लेकर चारधाम पहुंचे हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि सभी विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के प्रयास लगातार जारी हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us