Date Filter

Uttarakhand

देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार

देहरादून: बढ़ते तापमान और तेजी से कंक्रीट में बदलते शहर के बीच देहरादून को ठंडा रखने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने 968 करोड़ रुपये की योजना में तापमान नियंत्रण को प्राथमिकता दी है।

बोर्ड बैठक में तय हुआ कि विकास कार्यों में अब पर्यावरण और नई तकनीकों को शामिल किया जाएगा। आवासीय परियोजनाओं, व्यावसायिक केंद्रों और हरित क्षेत्रों के विस्तार के साथ भवनों में तापमान नियंत्रक तकनीक लागू की जाएगी।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के अनुसार, इन उपायों से भवनों का तापमान 2 से 5 डिग्री तक कम हो सकता है, जिससे एसी-कूलर पर निर्भरता घटेगी। खास फोकस दक्षिण दिशा की दीवारों पर रहेगा, जहां सबसे अधिक धूप पड़ती है।

योजना में हर आय वर्ग के लिए व्यवस्थित आवास, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और हरबर्टपुर में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी शामिल है, जिससे बाहरी क्षेत्रों में व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश समेत छह क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और ‘कूल रूफ’ तकनीक लागू करने की योजना है, जिससे शहरी तापमान और ‘अर्बन हीट आइलैंड’ प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us