Date Filter

Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के आतंक पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के औणी क्षेत्र में महिला पर गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खंडाह के पास श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं, जिससे 13 ग्राम सभाओं में दहशत का माहौल है। आरोप है कि वन विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी, डीएफओ और अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे पकड़ने या मार गिराने की मांग भी उठाई।

औणी की ग्राम प्रधान हेमंती ने क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाने और लोगों को जल्द राहत दिलाने की मांग की। वहीं, चोवत के ग्राम प्रधान शंकर नौटियाल ने राजाजी और कॉर्बेट नेशनल पार्क से प्रशिक्षित वन कर्मियों को तैनात करने की मांग रखी।

हाईवे जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए दो एंबुलेंस को रास्ता दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
  • NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
  • SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us