उत्तराखंड में आपदा अलर्ट सिस्टम हाईटेक, अब टीवी पर भी मिलेंगे अलर्ट
देहरादून: उत्तराखंड में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब डीटीएच प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को आपदा और मौसम संबंधी अलर्ट सीधे टीवी स्क्रीन पर मिलेंगे। राज्य में इस नई व्यवस्था का सफल परीक्षण किया गया।
पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में टेस्ट अलर्ट प्रसारित किए गए। परीक्षण के दौरान टाटा प्ले, एयरटेल डीटीएच, डी2एच और डिश टीवी जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म पर करीब 15 से 40 सेकंड तक अलर्ट संदेश दिखाई दिए।
इस प्रणाली के जरिए फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, भारी बारिश, आकाशीय बिजली और लू जैसी आपदाओं से पहले कुछ ही सेकंड में बड़े स्तर पर चेतावनी प्रसारित की जा सकेगी। टीवी स्क्रीन पर सीधे संदेश आने से लोगों को समय रहते सतर्क होने में मदद मिलेगी।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि संवेदनशील भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में समय पर चेतावनी पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आधुनिक तकनीकों के जरिए अर्ली वार्निंग सिस्टम को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।
गौरतलब है कि इससे पहले 2 मई को NDMA और सी-डॉट द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से उत्तराखंड सहित देशभर में मोबाइल अलर्ट का भी सफल परीक्षण किया गया था।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान
Latest Newst
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 104 श्रद्धालुओं की गई जान
-
हरिद्वार: युवतियों से अभद्रता करते पकड़े गए हरियाणा के युवक, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
-
गर्मी से राहत के संकेत, उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
-
आयुष्मान योजना की जांच में खुलीं खामियां, देहरादून के कई अस्पतालों पर कार्रवाई
-
Uttarakhand Reports 375 Forest Fire Incidents Since February
-
पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के आतंक पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर प्रदर्शन
-
उत्तराखंड में आपदा अलर्ट सिस्टम हाईटेक, अब टीवी पर भी मिलेंगे अलर्ट
-
भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान
-
उत्तराखंड में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने परखी SIR की तैयारियां, प्रदेश में 89% मैपिंग पूरी
-
24 Uttarakhand Drug Samples Fail Quality Test, 40 Pharma Licences Suspended
-
चारधाम यात्रा, हीट वेव और मानसून तैयारियों पर मुख्य सचिव की बड़ी समीक्षा बैठक
-
उत्तराखंड दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, हर्षिल और गंगोत्री के विशेष बूथों का निरीक्षण
-
Uttarakhand Defence Academy to Offer Free SSB Coaching to NDA Qualifiers
-
उत्तराखंड में वनाग्नि का कहर, आग बुझाने में दो की मौत; टिहरी में हाई अलर्ट
-
IIT Roorkee Signs Agreements for Next-Gen Battery Technologies
-
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन नकली दवा रैकेट का खुलासा
-
केदारघाटी और जोशीमठ में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार
-
‘Path to Viksit Bharat Goes Through Harit Bharat’: Union Minister Bhupender Yadav
-
उत्तराखंड में SIR अभियान तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO, लगेंगे विशेष कैंप

Leave A Reply