नशा तस्कर रिफाकत का एनकाउंटर, पुलिस ने बरामद की 3 करोड़ की स्मैक
उधमसिंहनगर जिले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी नशा तस्कर रिफाकत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे किच्छा सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 3 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद की।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलभट्टा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रिफाकत, जो कि मोहल्ला सराय नई बस्ती फतेहगंज पश्चिम (बरेली, यूपी) का रहने वाला है, नैनीताल में स्मैक की सप्लाई के लिए आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।
पुलिस चेकिंग के दौरान रिफाकत ने अंजनिया पुलिया के पास बाइक छोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल रिफाकत को तुरंत किच्छा अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस पूछताछ में रिफाकत ने कबूला कि वह लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा है। उसने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्मैक की सप्लाई की। आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण, मारपीट, धमकी, और नशा तस्करी समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी के अनुसार, रिफाकत नैनीताल में नए साल के जश्न के लिए एक किलो स्मैक की डिमांड पूरी करने जा रहा था। आरोपी के पास से एक किलो स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के अन्य ठिकानों की जांच शुरू कर दी है और उसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand to Create Volunteer Database Through National Games
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply