द्वितीय सोमवार श्रावण मास श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं में उत्साह रहा बड़ी संख्या में तीर्थयात्री तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया इस अवसर पर भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गयी।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री बदरीनाथ एवं केंदारनाथ धाम में अभी तक साढ़े उन्नीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है जिनमें से रिकार्ड पौने ग्यारह लाख तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे है वही बरसात के बावजूद तीर्थयात्रियों के पहुंचने का क्रम जारी है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति तथा मौसम के पूर्वानुमान का भी ध्यान रखे तथा सुगम तथा सुरक्षित रूप से यात्रा हो सके।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि बरसात के बावजूद श्री बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं के पहुँचने का क्रम जारी है आज बदरीनाथ स्थित पौराणिक आदि केदारेश्वर मंदिर में बड़ी तीर्थयात्री दर्शन को पहुँचे । श्री बदरीनाथ धाम में आदि केदारेश्वर मंदिर के समीप श्रावण के दूसरे सोमवार के अवसर पर आज मंदिर समिति अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को प्रसाद स्वरूप बालभोग का विवरण किया गया।
इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान एवं कर्मचारियों ने स्वयं अपने हाथों से भगवान बदरीविशाल का बाल भोग तीर्थयात्रियों को वितरित किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हाथी दाँत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply