Date Filter

News

अराजकता फैलाने वाले स्वयं-भू समाजिक कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही होगी: अभिनव कुमार, डीजीपी उत्तराखंड

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ़्तारी के संदर्भ में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने मीडिया में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि कुछ स्वयं-भू तथाकथित समाजिक कार्यकर्ता समाज में अराजकता फैलाना चाहते हैं जिनके ख़िलाफ़ तथ्य मिलने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। एक निजी मीडिया एजेंसी को दिए गए अपने साक्षात्कार में अभिनव कुमार ने कहा कि…..

“मैं आपको इस केस के बारे में…बैकग्राउंड के बारे में … इस केस के वर्तमान जो … लीगल पोजिशन है उसके बारे में , पुलिस ने जो कार्यवाही की … वो सारी पृष्ठभूमि बता चुका हूँ मैं तो यही कहूँगा कि जो भी लोग इसकी गिरफ़्तारी पे, पुलिस पे या सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं वो या तो भावनाओं में बह रहे हैं या उनका अपना कोई एजेंडा है।

तो मैं इस बारे में बिलकुल स्थिति स्पष्ट करना चाहूगां कि अंकिता भंडारी के केस की इन्वेस्टीगेशन के दौरान उत्तराखंड पुलिस पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था।

सरकार की ओर से.. माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से हमें पूरा समर्थन मिला है इस केस में कि आपको जो सख्त से सख़्त कार्यवाही करनी है..,न्याय के हिसाब से .. evidence के हिसाब से करिए … और कोई उसमें रूकावट नहीं आएगी …. तो उत्तराखंड पुलिस ने जो कार्यवाही की है बिलकुल निष्पक्ष और निर्भीक होके की है। तो आशुतोष नेगी की गिरफ़्तारी को लेके जो भी लोग अंकिता भंडारी वाले केस को जोड़ रहे हैं…उसके बारे में अनर्गल क़यास लगा रहे हैं….मेरी बस उनसे …सभी नागरिकों से हाथ जोड़ कर विनती है कि कृपया इस प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें। और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड पुलिस पहले भी कटिबद्ध थी, आज भी कटिबद्ध है और जब तक उस बिटिया को न्याय नहीं मिल जाता आगे भी रहेगी।

हमारे प्रयासों में कोई कमी नहीं आएगी … और आशुतोष नेगी और इस प्रकार के जो स्वयं-भू …तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता हैं .. इनका मक़सद मेरी समझ से कुछ और है … इन्हें अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में जरा भी दिलचस्पी नहीं है … इनका मक़सद हमारे समाज में अराजकता फैलाना है, वैमनस्य फैलाना है …और हम… इस प्रकार… जिस तरह से लग रहा है कि कोई बहुत बड़ा षड्यंत्र है …इसकी भी पुलिस जाँच कर रही है और अगर जाँच में तथ्य आते हैं तो इनके ख़िलाफ़ और सख्त कार्यवाही की जाएगी”। (https://x.com/aninewsup/status/1765202166380106169?s=46)

उधर सोशल मीडिया में आशुतोष नेगी की गिरफ़्तारी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई बड़े सोशल मीडिया हैंडल पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के एक पुराने साक्षात्कार की वीडियो किल्प पोस्ट की है जिसमें वे कह रहे हैं कि पुलिस ruling party का शिकारी कुत्ता होती है।

“पुराने जमाने में राजा-महाराजा जो हैं शिकारी कुत्ते पालते थे … अग्रेंजों ने भी अपने राज में जो पुलिस को … पुलिस की जो कल्पना की वो इसी तरह से की पुलिस जो है वो ब्रिटिश राज का शिकारी कुत्ता बनकर काम करेगी और कुछ हद तक वो tendency जो है independent India में भी आई है , ruling party in power wants to see … is not prepared to see the police anything under their own शिकारी कुत्ता …. शिकारी कुत्ता को भूखा रखो, उसको उसी तरह से पालो … ताकि जब आप कहें, जब आप चाहें… आपके इशारे पर … वो आम जनता पर या आपके विरोधियों पर टूट पड़े।”
(https://x.com/vinodkapri/status/1765062786793812319?s=46)

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Stay Connected With Us

Subscribe Us