तहसील सदर कार्यालय लिफ़्ट तीन साल से ख़राब, बीमार-बुजुर्ग तीन तल चढ़ने को मजबूर
तहसील सदर देहरादून का दफ्तर पिछले कई वर्षों से राजीव गांधी कांप्लेक्स में कार्यरत है, जहाँ पर लगी लिफ्ट पिछले 3 साल से खराब है। तहसील देहरादून का दफ्तर बिल्डिंग के तीसरे तल पर है जहाँ बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र और सत्यापन के लिए कार्यालय तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देहरादून मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि पिछले तीन साल से लिफ्ट खराब पड़ी हुई है और शासन प्रशासन जनता की परेशानी को लेकर बेसुध है। उन्होंने कहा यदि तहसील कार्यालय तक पहुँचने में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो जाए या हृदय गति रुकने से कोई हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? आनंद ने कहा कि ऐसे में सरकार को चाहिए कि ऐसे सरकारी दफ्तर जहाँ पर बुजुर्गों की आवाजाही रहती है को तीसरे तल पर बनाने की बजाय ग्राउंड फ्लोर पर बनाना चाहिए जिससे कि उनको परेशानी का सामना न करना पड़े।
आनंद ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक एवं कानून आदि से इस विषय पर बात की तो उन्होंने इस पर अपनी असमर्थता व्यक्त करते हुए बताया कि लिफ्ट की मरम्मत या कार्यालय को ग्राउंड फ़्लोर पर लाने के बारे में आला अधिकारी ही आधिकारिक तौर पर जवाब दे सकते हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
गर्भवती महिलाएँ इलाज के लिए डंडी-डोली के सहारे
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply