Date Filter

Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्य सेवक सदन में `मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना` के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान 212 नई महिला लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में ₹1.55 करोड़ और पहले चरण की 276 महिलाओं को दूसरी किस्त के रूप में ₹1.20 करोड़ की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई। इस तरह कुल 488 महिलाओं को ₹2.76 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य एकल, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, एसिड अटैक पीड़ित और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत अधिकतम ₹2 लाख तक की परियोजना पर 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है, ताकि महिलाएं अपने क्षेत्र में रोजगार स्थापित कर सम्मानजनक जीवन जी सकें।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को उद्यमिता, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों के विपणन से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जबकि 2.65 लाख से अधिक महिलाएं `लखपति दीदी` बन चुकी हैं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह योजना महिलाओं को सहायता की पात्र नहीं, बल्कि विकास की साझेदार बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना की लाभार्थी महिलाओं ने भी राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
  • उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
  • एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
  • Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District

Stay Connected With Us

Subscribe Us