देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से 24 जुलाई को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में "मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर्स" विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत सहित कई देशों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, विधि, मीडिया और आईटी क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग लेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम मुख्य अतिथि होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों, राज्य प्रशासन के अधिकारियों तथा आईआईएम काशीपुर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी और दून यूनिवर्सिटी के शिक्षाविद विभिन्न सत्रों में अपने विचार रखेंगे।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य चुनाव प्रेक्षक प्रणाली के मॉडल मानकों पर मंथन कर उसे अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के लिए अकादमिक एवं नीतिगत संवाद को बढ़ावा देना है।
सम्मेलन में अमेरिका, रोमानिया, आयरलैंड, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, हंगरी और नेपाल के प्रतिनिधियों सहित 20 से अधिक विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद और 400 से अधिक प्रतिभागी हाइब्रिड मोड में शामिल होंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
Latest Newst
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
-
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
-
महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
-
Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
-
एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
-
Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District

Leave A Reply